फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को बचाने में टेंपो पलटा, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में टेंपो पलटा, आठ घायल
विज्ञापन


राहगीरों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
सलेमपुर से देवरिया सवारी लेकर आ रहा था टेंपो
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बाइक सवार को बचाने में सोंदा के पास सवारियों से भरी टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। राहगीरों ने टेंपो में दबे लोगों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना की वजह घायलों ने चालक की लापरवाही बताया।
विज्ञापन

मतदानकर्मियों को लेकर जाने के लिए प्राइवेट और अनुबंधित बसों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके चलते लोगों को शनिवार को बसें नहीं मिली। मजबूरी में लोगों को टेंपो और जीप से यात्रा करना पड़ा। टेंपो से देवरिया आठ लोग आ रहे थे। टेंपो अभी सोंदा गांव के पास पहुंचा था कि अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। रफ्तार तेज होने के कारण टेंपो पलट गया और बाइक सवार बच गया। नीचे फंसे लोगों को राहगीरों ने टेंपो सीधा कर बाहर निकाला। इसमें सवार बकुलारी की सुभावती देवी, पथरदेवा छितौनी की रीता सिंह, शैलेंद्र सिंह, लार के धावरिया वार्ड निवासी सत्येंद्र और इसकी पत्नी रुबी, गौरीश्रीराम निवासी हुसैन अंसारी समेत आठ लोग घायल हो गए। टेंपो में सवार लोगों का आरोप है कि चालक वाहन तेज चला रहा था। मना करने के बावजूद नहीं मान रहा था, जिसके कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें