फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की ठोकर से टेंपो चालक की मौत

विज्ञापन
accident
विज्ञापन
देवरिया। खुखुंदू के मुसैला चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल टेंपो चालक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। सूचना के बाद परिवार वाले पहुंचे। सभी का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन

सलेमपुर कोतवाली इलाके के अहिरौली लाला के बैरिस्टर का 27 वर्षीय बेटा बबलू प्रसाद टेंपो चलाकर परिवार की जीविका चलाता था। सोमवार की सुबह वह अकेले टेंपो लेकर देवरिया आ रहा था। अभी वह खुखुंदू थानाक्षेत्र के मुसैला चौराहे पर पहुंचा था कि किसी अज्ञात वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे बबलू को गंभीर चोट लग गई। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल भेजवाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सूचना मिलने के बाद पत्नी विमलावती देवी, बेटा प्रवीण, बेटियां टुकटुक, खुशी, कुमकुम और मां गेना देवी जिला अस्पताल पहुंचीं। बबलू की मौत की खबर सुनकर सभी दहाड़ मारकर रो रहे थे। पत्नी विमलावती का कहना था कि अब परिवार का खर्च और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई कैसे हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें