फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल बच्चे की मौत, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में घायल बच्चे की मौत, केस दर्ज
विज्ञापन


होली के दिन सड़क पार करते समय हुई थी दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। नगर के स्टेशन रोड में होली के दिन बाइक की चपेट में आने से घायल तीन वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को शव घर पहुंचा तो घर वालों में कोहराम मच गया। पुलिस ने एक व्यक्ति पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। नगर के वार्ड नंबर दो निवासी गोविंद पटेल का बेटा शिब्बू (3) होली के दिन दोपहर में घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। उधर से गुजर रही बाइक की चपेट में आ गया। बच्चे का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। रविवार की रात उसकी मौत हो गई। सीसीटीवी कैमरे से पुलिस ने बाइक सवार युवक की पहचान भाटपाररानी थाने के जिरासो गांव निवासी दिनेश यादव के रूप में किया था। पिता गोविंद पटेल की तहरीर पर पुलिस ने दिनेश पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। एसओ सुदेश शर्मा ने बताया कि बाइक सवार युवक पर केस दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन


शिविर में मरीजों की आंखों की जांच हुई
देवरिया। रामकृष्ण अकादमी बैरौना गांव में नेत्र जांच शिविर सोमवार को लगाया गया। अत्याधुनिक मशीनों से मरीजों की आंखों की जांच की गई और दवा दिया गया। इस दौरान तेज प्रताप शाही, श्रीराम कुशवाहा, संदीप रावत, अविनाश, विवेक, सत्यम शाही, जेपी वर्मा, कमलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें