फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हत्यारोपियों समेत तीन पर इनाम घोषित

विज्ञापन
अखिलेश सरकार ने कराई थी भर्तियां
विज्ञापन
देवरिया। हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों समेत तीन पर एसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। बुधवार को इनाम घोषित होने के बाद से पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन

23 नवंबर की रात को बस मालिक अनूप राय की मालवीय रोड एचडीएफसी गली में हत्या कर दी गई। अनूप की पत्नी मधुबाला ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ हत्या और बलवा का केस दर्ज कराया था। कुछ दिन बाद पुलिस ने रामपुर कारखाना के गौरा गांव निवासी आरोपी सन्नी राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद एक अन्य आरोपी खुर्शीद उर्फ खुशहाल मंसूर ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। अजीत राय उर्फ चुन्नू, अश्वनी राय और विजय पांडेय उर्फ पट्टू फरार चल रहे हैं। बुधवार को एसपी एन.कोलांचि ने अजीत राय उर्फ चुन्नू और अश्वनी राय निवासी गौरा रामपुर कारखाना पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वहीं, तीन दिसंबर को रुद्रपुर के उसरा बाजार के एक फ्लोर मिल में 19 लाख रुपये से अधिक की शराब बरामद की गई थी। फ्लोर मिल मालिक सुभाष चंद्र जायसवाल समेत पांच लोगों के खिलाफ रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया। एसपी ने मामले की जांच सीओ रुद्रपुर को सौंपी है। पिछले दिनों पुलिस ने उनके भटवलिया स्थित आवास पर छापेमारी की थी। आरोपी सुभाष के भाई और भतीजा को हिरासत में लिया गया था। हालांकि दूसरे दिन दोनों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। सुभाष चंद्र जायसवाल पर एसपी ने बुधवार को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। इस बाबत एसपी एन. कोलांचि ने कहा कि अनूप राय हत्याकांड के दो फरार आरोपियों और अवैध शराब के धंधेबाज सुभाष चंद्र जायसवाल पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। हत्या के अन्य आरोपियों पर भी जल्द इनाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें