फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद एंबुलेंस छोड़कर भागा चालक

विज्ञापन
रामपुर कारखाना के गौरा चौराहे पर मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मारने के बाद अशोक इंटर कॉलेज के मैदान में गाड़ी छोड़कर फरार एंबुलेंस चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। मध्यप्रदेश से शव लेकर आ रही एंबुलेंस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। हादसे के बाद चालक एंबुलेंस छोड़कर भाग गया। एंबुलेंस सवार लोगों के काफी मनुहार के बाद ग्रामीण शांत हुए। परिजन दूसरे वाहन से शव लेकर आगे को रवाना हुए।
विज्ञापन

कुशीनगर के कुबेरस्थान निवासी एक व्यक्ति मध्यप्रदेश में प्राइवेट जॉब करता था। दो दिन पहले उसकी मौत होने पर घर वाले शव लेकर गांव आ रहे थे। तेज रफ्तार एंबुलेंस देवरिया-कसया रोड पर भीमपुर गौरा के बाद बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दो युवक घायल हो गए। यह देख वहां मौजूद कुछ लोगों ने बाइक से एंबुलेंस का पीछा करना शुरू किया तो एंबुलेंस चालक ने स्पीड बढ़ा दी। अशोक इंटर कॉलेज के मैदान में सागौन के पेड़ के पास वाहन छोड़कर वह भाग गया। मौके पर काफी भीड़ जुट गई। लोग चालक को पीटने के लिए तलाश करते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। बाद में एंबुलेंस में शव के साथ बैठे परिजन नीचे उतरे और चालक की गलती के लिए माफी मांगी। मौके पर जुटे संभ्रांत लोगों ने ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया। इसके दो घंटे बाद एंबुलेंस में बैठे लोग दूसरे वाहन से शव लेकर आगे को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें