फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट और पथराव में दो महिलाओं समेत आठ जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट और पथराव में दो महिलाओं समेत आठ जख्मी
विज्ञापन

- खुखुंदू के लखना हरपुर टोले का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के लखना हरपुर टोले में गुरुवार की देर रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान ईंट-पत्थर भी चले। इसमें दो महिलाओं समेत आठ लोग जख्मी हुए हैं। सभी को इलाज के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। जहां दो की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

खुखुंदू लखना के टोला हरपुर के सुदामा प्रसाद भारती और अदालत प्रसाद के बीच जमीनी विवाद है। इसी विवाद में गुरुवार की रात दोनों पक्ष भिड़ गए। सुदामा का आरोप है कि अदालत नशे में धुत होकर गुरुवार की रात गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर चंदन कुमार भारती को मारपीट कर लहुलूहान कर दिया। बीचबचाव करने पिता रजई प्रसाद, पत्नी कमलावती देवी, पुत्र गुड्डू पर पथराव शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे तक मारपीट होती रही। उधर, अदालत का आरोप है कि रास्ते पर कचड़ा फेंकने से मना करने पर मुझे त्रिभुवन, फूलझारी देवी सहित चार लोगों को मारपीट कर घायल किया गया। घायलों में चंदन और दूसरे पक्ष से त्रिभुवन को गंभीर चोटें आईं हैं। एसओ भूपेंद्र सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें