फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में तिलक चढ़ा, सुबह हादसे में मौत

विज्ञापन
रामपुर कारखाना के मुंडेरा मिश्र गांव में मार्ग दुर्घटना मे धर्मवीर के मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। नियति का भी अजीब खेल है। रात में युवक का तिलक चढ़ा और अगले ही दिन सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना तरकुलवा थानाक्षेत्र के कोन्हवलिया गांव की है। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत के बाद हर तरफ मातम छा गया है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना इलाके के मुंडेरा मिश्र गांव निवासी रामबेलास के तीन बेटों में धर्मवीर छोटा था। 26 जून को उसकी शादी सदर इलाके के भटौली गांव में होनी थी। बृहस्पतिवार की रात धर्मवीर का तिलक था। शुक्रवार की शाम को साढ़े तीन बजे वह किसी काम से तरकुलवा की तरफ बाइक से जा रहा था। बताया जा रहा है कि वह हेलमेट नहीं लगाया था। अभी वह तरकुलवा के कोन्हवलिया गांव के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे एक चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचवाया। परिवारवालों को सूचना दी गई। अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उपहार में मिली बाइक बनी मौत का सबब
देवरिया। जिस परिवार में शादी की उमंग थी, तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं, उस परिवार में अब मातम है। शादी से पहले ही धर्मवीर की अर्थी उठ गई। सूचना मिलने के बाद लड़की पक्ष के लोग भी सदमे में हैं। धर्मवीर जिस बाइक से हादसे का शिकार हुुआ, वह बृहस्पतिवार की रात को तिलक में उपहार मिली थी। रामपुर कारखाना के मुंडेरा मिश्र गांव के रामबेलास के तीन बेटों में धर्मवीर छोटा था। दोनों बड़े भाई रणविजय और बलजीत के साथ धर्मवीर गुजरात में रहकर पोकलैंड गाड़ी चलाता था। 21 जून को धर्मवीर की तिलक का कार्यक्रम समाप्त हो गया था। अब सभी लोग 26 जून को बारात ले जाने की तैयारी में थे। जिस बाइक को वह उपहार में पाया था, उसी से शुक्रवार को तरकुलवा जा रहा था। कोन्हवलिया गांव के पास हादसे का शिकार हो गया। मौत की मिलते ही दोनों भाई, पिता, बहनें शिवा, सरिता, हृदया और मां सुभावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घर आए रिश्तेदार भी बदहवाश हो गए। सूचना जब लड़की के घर पहुंची तो वहां भी कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें