फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को परीक्षा दिलाकर लौट रहा पिता ट्रेन से गिरा, जख्मी

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेंमो
विज्ञापन
देवरिया। बेटी को पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा दिलाकर लौट रहे पिता मंगलवार को गाजीपुर जिले के औड़िहार रेेलवे स्टेशन पर गिरकर घायल हो गए। साथ के लोग ट्रेन में लादकर उन्हें देवरिया लाए। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभय राय ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

तरकुलवा थानाक्षेत्र के बसंतपुर धूसी गांव निवासी 50 वर्षीय सुदर्शन बेटी को पुलिस भर्ती की परीक्षा दिलाने गाजीपुर गए थे। मंगलवार सुबह वह लौट रहे थे। औड़िहार रेलवे स्टेशन पर वह ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिर गए। उन्हें गंभीर चोट लगी। साथ के लोगों ने उन्हें ट्रेन में चढ़ाया। देवरिया रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर अभय राय ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि सूचना पहले ही मिल गई थी। इसलिए तत्काल व्यवस्था कर जिला अस्पताल भिजवा दिया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें