फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी में सैंटरो कार चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। पुलिस थाना चिंतपूर्णी के तहत एक कार चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कटोहड़ खुर्द निवासी अंकुर जोशी चिंतपूर्णी के रेही गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां आया हुआ था। इसी दौरान उसने अपनी सेंटरो कार सड़क किनारे खड़ी कर दी लेकिन जब वह वापस आया तो उस स्थान से कार गायब थी। उसने हर संभावित स्थान पर कार को ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस के पास दे दी है। उधर, एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि कार चोरी को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले को लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें