फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवोल्टेज की चपेट में आने से युवक की मौत, तीन गंभीर

विज्ञापन
power
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना के भगवानपुर गांव के भरटोला में हाईवोल्टेज की तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना सोमवार की रात 11 बजे घटी। हादसे के शिकार तीन अन्य लोगों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

गांव के रामनारायण, संदीप चौहान, पप्पू चौहान, कृष्णा चौहान सोमवार की रात गांव के बाहर सम्मत गाड़ने गए थे। इस दौरान बांस 33 हजार वोल्टेज की तार में बांस सट गया। इससे हाईवोल्टेज की चपेट में आने से रामनारायण (18) पुत्र नारायण चौहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप (16), पप्पू (15) और कृष्णा (20) झुलस गए। उनकी हालत गंभीर है। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है।
रामनारायण के परिवार के लोग मुंबई में हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची रामपुर कारखाना पुलिस ने गांव के लोगों की सहमति पर शव को घर पर ही छोड़ दिया है। प्रभारी थानेदार श्याम बिहारी ने बताया कि स्थानीय लोगों के कहने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया। परिजन चाहेंगे तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें