फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोंदा गांव में तीन लाख की चोरी

विज्ञापन
chori - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया। छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोरों ने तीन लाख के गहने और कीमती सामान चुरा ले गए। घर में सो रही महिला को इसकी भनक नहीं लगी। सुबह नींद खुलने पर जानकारी हुई। महिला के शोर मचाने पर गांववालों की भीड़ जुट गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सोंदा गांव की सुशीला देवी पत्नी नित्यानंद उपाध्याय शुक्रवार की रात घर पर अकेली थी। रात को भोजन करने के बाद कमरे में सोने चली गई। छत के रास्ते चोर घर में दाखिल हुए और अन्य कमरों के अंदर आलमारी और बॉक्स में रखे गए गहना और कीमती कपड़े समेट ले गए। उसी मकान के एक कमरे में सो रही सुशीला को इसकी जानकारी नहीं हुई। सुबह नींद खुली और कमरों में झाड़ू लगाने के लिए पहुंची तो सामान बिखरा देख दंग रह गई। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया। कोतवाल सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें