फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कृष्णानगर की जांच रिपोर्ट को आधार बनाएगी सीबीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया जेल कांड:
विज्ञापन

कृष्णानगर एसओ की जांच रिपोर्ट को आधार बनाएगी सीबीआई
सीबीआई ने इंस्पेक्टर की जांच रिपोर्ट की कॉपी लिया
देवरिया जेल में कभी भी धमक सकती है सीबीआई टीम
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। देवरिया कांड की जांच करने सीबीआई टीम कभी भी जिले में धमक सकती है। सीबीआई की जांच कृष्णानगर इंस्पेक्टर की जांच को आधार बनाकर आगे बढ़ेगी। इंस्पेक्टर की जांच रिपोर्ट की कॉपी सीबीआई टीम ने ले ली है।
विज्ञापन

लखनऊ के रियल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल का अपहरण कर माफिया अतीक अहमद के गुर्गों ने देवरिया जेल में 26 दिसंबर को पिटाई की थी। 28 दिसंबर को लखनऊ पहुंचकर मोहित ने कृष्णानगर थाने में केस दर्ज कराया। कृष्णानगर थाने के तत्कालीन एसओ ने देवरिया जेल पहुंचकर जेल अधिकारियों, बंदी रक्षकों और बंदियों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी ली थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पिछले दिनों सीबीआई ने मामले में केस दर्ज कर लिया। इस कांड में जेल अधीक्षक समेत छह लोग निलंबित किए जा चुके हैं। सीबीआई जांच से जिला जेल के जिम्मेदार अधिकारी सहमे हुए हैं। सीबीआई टीम निलंबित किए गए लोगों से भी पूछताछ करेगी। जेल सूत्रों की मानें तो सीबीआई टीम कृष्णानगर इंस्पेेक्टर की जांच रिपोर्ट की फोटोकॉपी ले चुकी है। इसके आधार पर ही जांच आगे बढ़ेगी। जेल कर्मचारियों और अधिकारियों को कार्रवाई का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें