फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर से माल लेकर आए टेंपो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर से माल लेकर आए टेंपो चालक की मौत
विज्ञापन


महुआडीह चौराहे पर गश खाकर गिरा टेंपो चालक
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। चौरीचौरा से माल लेकर आए टेंपो चालक की गुरुवार की दोपहर रामपुर कारखाना के महुआडीह चौराहे पर संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थानाक्षेत्र के चौरी गांव निवासी पिंटू शेख 26 टेंपो चालक है। गुरुवार की दोपहर वह महुआडीह चौराहे की एक रेडीमेड की दुकान पर से सामान लेकर आया था। माल उतारकर वापस लौटते समय चौराहे के दक्षिण तरफ एक दुकान के सामने गाड़ी खड़ी कर लघुशंका करने चला गया। वापस आते समय गाड़ी के पास लड़खड़ा कर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के दुकानदार दौड़कर उसके पास पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची महुआडीह चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। पंचनामा भरवाकर पुलिस ने शव को उनके सुपुर्द कर दिया। घर की माली हालत सुधारने के लिए पिंटू शेख टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके पिता साजिद शेख व माता अवरुन्निशा की पहले ही मौत हो चुकी है। पिंटू चार भाइयों में सबसे बड़ा व दो बहनों में छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। परिजनों के मुताबिक वह अक्सर कहता था कि घर की माली हालत कुछ ठीक करके ही वह अपनी शादी करेगा। पिता की मौत के बाद बड़ा भाई होने का फर्ज वह बखूबी निभा रहा था, मगर ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। वह कुछ दिनों से बीमार बताया जा रहा है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। सबका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें