फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभम के पिता ने नाना, मौसा और मामी पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नाना, मौसा और मामी पर हत्या का आरोप
विज्ञापन


हौदे में मृत शुभम के मौत के मामले में आया नया मोड़
पिता ने पुलिस को दी तहरीर, एसपी, डीजीपी को भेजा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
बनकटा। थानाक्षेत्र के जगनचक गांव में तीन दिन पूर्व ट्यूबवेल के हौदे में शुभम मणि की लाश मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। शुभम के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर नाना, मौसा और मामी पर हत्या का आरोप लगाया है। स्थानीय थाने के अलावा एसपी, डीजीपी, राज्यपाल और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भी इसकी प्रतियां भेजी हैं। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

बिहार के सिवान जिले के दरौली थानांतर्गत चंदौर गांव निवासी पिता चंद्रशेखर मणि तिवारी ने तहरीर में कहा है कि उसकी शादी करीब 10 वर्ष पूर्व जगनचक निवासी जगदीश पांडेय की बेटी लक्ष्मी से हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी ज्यादातर मायके में ही रहती है। साले, उसकी पत्नी और ससुर भी उसी का सहयोग करते रहे। जब भी वह अपने पत्नी से मिलने जाता था तो ससुराल वाले उससे पीटकर भगा देते थे। बीते 17 अक्तूबर को जब सास को फोन कर पत्नी से बात करने की इच्छा जाहिर की तो उन्होंने गाली देते हुए कहा कि अब कभी फोन मत करना। लक्ष्मी अब तुम्हारे साथ नहीं रहेगी, उसकी दूसरी शादी की जाएगी। जब चंद्रशेखर ने अपने दो बच्चों का हवाला देते हुए दूसरी शादी पर सवाल उठाया तो सास-ससुर ने धमकी देते हुए कहा कि दोनों लड़कों को ठिकाने लगा देंगे, तुम इसकी चिंता मत करो। इसके बाद उसने सिविल कोर्ट सिवान से अपनी पत्नी की विदाई के लिए विधिक नोटिस भेजा। इससे नाराज होकर ससुर, साले की पत्नी और साढ़ूू ने बेटे शुभम के हत्या की साजिश रची। दो जून को मना करने के बावजूद ससुर जगदीश पांडेय शुभम को जबरन अपने साथ ले गए। चार जून को गला दबाकर हत्या के बाद शव को ट्यूबवेल के हौदे में फेंक दिया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि अभी मामले की गहनता से जांच की जाएगी। हर पहलू को खंगालने के बाद समुचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें