फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


महराजगंज के निचलौल के खमौरा गांव का रहने वाला है सोनू
दो मई की रात कसया ओवरब्रिज पर योगेंद्र मल्ल को मारी थी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। गायत्रीपुरम निवासी योगेंद्र मल्ल को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी को सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार की सुबह पुरवां चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महराजगंज जिले के निचलौल थानाक्षेत्र के खमौरा गांव का रहने वाला सोनू प्रताप सिंह है। सदर कोतवाली पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के परसिया मल्ल गांव के मूल निवासी और गायत्रीपुरम में मकान बनवाकर रहने वाले योगेंद्र मल्ल दो मई की रात नौ बजे के बाद मोहल्ले के ही लालता मल्ल के साथ स्कूटी से कसया ओवरब्रिज पर पहुंचे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनको लक्ष्य का गोली मार दी। गोली उनके गले में दाहिनी तरफ लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोरखपुर और फिर लखनऊ रेफर कर दिया। उपचार कराकर 21 मई को लौटे योगेंद्र मल्ल ने सोनू प्रताप सिंह निवासी खमौरा, निचलौल महराजगंज, गौरीबाजार के चैनपुर के रहने वाले राजू विश्वकर्मा के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया। पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व चैनपुर से आरोपी के परिवार के एक सदस्य को गिरफ्तार किया था, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। बुधवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिलने पर एसआई प्रमोद सिंह मयफोर्स पुरवां चौराहे पर पहुंचे और सोनू प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया और कार्रवाई पूर्ण कर जेल भेज दिया गया। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे नामजद आरोपी की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें