फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेडख़ानी के विरोध पर चले धारदार हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी के विरोध पर चले धारदार हथियार
विज्ञापन

एक पक्ष से छह घायल, एक की हालत गंभीर
तरकुलवा थानाक्षेत्र के एक गांव का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। छेड़खानी का विरोध करने पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर एक ही परिवार के छह लोगों को घायल कर दिया। घटना रविवार की सुबह तरकुलवा थानाक्षेत्र में हुई। सूचना पर पहुंची डॉयल-100 की टीम ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। एक की हालत गंभीर हुई है। दूसरे पक्ष से भी दो लोगों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन

तरकुलवा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला खेत में काम कर रहे पति और अन्य सदस्यों को चाय-पानी पहुंचाने गई थी। लौटते समय गांव के बाहर कुछ युवक महिला को पकड़कर छेड़खानी करने लगे। महिला किसी तरह उनकी चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिवारवालों को छेड़खानी की बात बताई। परिवार के लोग उलाहना देने गए तो युवकों ने फरसा और तलवार से हमला बोल दिया। इसमें एक अधेड़ को गंभीर चोट लगी है। एक महिला का हाथ फ्रैक्चर हो गया और दो युवतियों समेत कुछ छह लोग घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से भी दो लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। किसी ने मामले की जानकारी डॉयल-100 पर पुलिस को दी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। किसी पक्ष ने तरकुलवा पुलिस को तहरीर नही दी है। इस बाबत एसओ तरकुलवा जितेंद्र तिवारी ने बताया कि छेड़खानी के विरोध पर युवकों ने धारदार हथियार से हमलाकर छह लोगों को घायल कर दिया। सूचना पर डॉयल-100 पुलिस गई थी। तहरीर मिलने पर केस दर्ज आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें