फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो मुकेश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भागलपुर (देवरिया)। स्थानीय कस्बे के पेट्रोल पंप के पास रखे बोल्डर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार का साथी भी जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक हेलमेट नहीं लगाया था। बलिया के उभांव थानाक्षेत्र के खैरा खास गांव निवासी मुकेश राजभर (34) अपने चचेरे भाई अशोक (35) के साथ शुक्रवार को भागलपुर-सलेमपुर मार्ग पर स्थित पंप पर बाइक में पेट्रोल भराने जा रहे थे। अभी वह पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि वहां पर सड़क के किनारे रखा बाढ़ खंड विभाग के बोल्डर से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। दोनों के सिर में गंभीर चोट आई। खून से लथपथ दोनों युवकों को पुलिस ने पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। अशोक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही घर वाले अस्पताल पहुंच गए। मुकेश इंदौर के एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करता था। कुछ दिन पूर्व घर आया था। घर का अकेला कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से पिता बृजमोहन, मां ऊषा देवी और पत्नी चंद्रकला का रो-रो कर बुरा हाल था। मुकेश के दो बेटे अमन (8) व अनुराज (6) हैं।
विज्ञापन


एक माह में दो बार बोल्डर से हुई दुर्घटना
सड़क के किनारे बाढ़ से बचाव के लिए बाढ़ खंड विभाग ने बोल्डर रखा है। एक माह पूर्व हुए हादसे में वृद्ध की मौत हो गई थी। यह दूसरी दुर्घटना है। लोगों का आरोप है कि बीच सड़क बोल्डर रखने से दुर्घटना हो रही है, बावजूद जिम्मेदार बेखबर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें