फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहरौना में 12 लाख की शराब बरामद

विज्ञापन
लार पुलिस ने पकड़ी शराब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लार (देवरिया)। बिहार सीमा में लगातार शराब की बरामदगी से सवालों के घेरे में आई लार पुलिस ने शुक्रवार को 400 पेटी हरियाणा निर्मित शराब पकड़ी। बरामद शराब की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। भाग रहे चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह में बिहार की पुलिस ने लगातार बड़ी मात्रा में अवैध शराब की बरामदगी की है। बिहार में शराब पकड़े जाने से जिले के मेहरौना बॉर्डर पर स्थापित पुलिस चौकी के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे। एसपी ने इस पर नाराजगी जताते हुए तस्करी पर रोक लगाने के कड़े निर्देश दिए थे। लार एसओ विजय सिंह गौर और चौकी इंचार्ज आशुतोष कुमार ने गुरुवार की रात मुखबिर की सूचना पर मेहरौना चेकपोस्ट पर घेराबंदी की। सामने से आ रहे एक ट्रक को पुलिस ने रोका तो चालक भागने लगा। पुलिस ने बैरियर की मदद से उसे रोक लिया। तलाशी में ट्रक पर लदे फर्नीचर के बीच 400 पेटी छिपाकर रखी गई शराब बरामद हुई। पकड़े गए ट्रक का चेचिस नंबर मिटा दिया गया था। पूछताछ में चालक ने अपना नाम कुलविंदर सिंह निवासी फतेहाबाद हरियाणा बताया। इंस्पेक्टर विजय सिंह गौर ने बताया कि चालक को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

कई थाने पारकर बॉर्डर तक पहुंच गया ट्रक
हरियाणा से कई जिला पार कर अवैध शराब लेकर बॉर्डर तक ट्रक पहुंच गया था। बीच में अनेक थाना और पुलिस चेक पोस्ट पड़ा, लेकिन किसी ने ट्रक की जांच नहीं की। गोरखपुर, बड़हलगंज के रास्ते में जिले में प्रवेश किया ट्रक, बरहज, मईल थाना होते हुए मेहरौना तक पहुंचा था। आखिर पुलिस तस्करों पर नकेल कसने में क्यों लापरवाही बरत रही है। शराब बरामदगी और चालक की मैनेजिंग गिरफ्तारी की चर्चा लोगों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें