फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। पटेल नगर की एक महिला के ईओ के हस्ताक्षर से जहाज घाट की सरकारी जमीन को अपने नाम करा लेने का मामला प्रकाश में आया है। 20 नवंबर 2006 में महिला ने सरकारी जमीन को अपने नाम कराया है। हालांकि तत्कालीन अधिशासी अधिकारी ने इस तिथि में किसी भी प्रकार के हस्ताक्षर से इंकार किया है। एसडीएम और प्रभारी ईओ विनीत कुमार सिंह ने महिला के विरूद्ध मिली शिकायती के आधार पर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद गौरा-बरहज के प्रधान लिपिक ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि तीन दिसंबर को जितेंद्र कुमार भारत ने अवगत कराया है कि एक महिला ने वर्ष 2006 में अधिशासी अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर से जमीन अपने नाम करा लिया है। तत्कालीन अधिशासी अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह से उक्त पत्र के संदर्भ में पत्राचार कर जानकारी मांगी गई तो उन्होंने हस्ताक्षर करने से इंकार किया है। उन्होंने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम विनीत कुमार सिंह ने बताया कि फर्जी कागजात बनाकर जमीन हड़पने का मामला है। एसओ को महिला के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें