फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने लगाया फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
- बरहज थाना क्षेत्र के बिजलापार गांव का मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। क्षेत्र के बिजलापार गांव में एक युवक ने संदिग्ध हाल में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का कारण पत्नी से विवाद बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब पांच बजे रामजनम राजभर (22) की लाश कमरे में फंदे में लटकती मिली। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों का कहना है कि उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। रामजनम आठ भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। करीब एक साल पूर्व उसकी शादी कुईयां गांव में हुई थी। रामजनम के मौत से घर में कोहराम मच गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पत्नी और उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें