फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी के कैशियर से 40 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस एजेंसी के कैशियर से 40 हजार लूटे
विज्ञापन

रुद्रपुर के टेंगड़गढ़ी नहर पुलिया के पास दिया घटना को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीबाजार। क्षेत्र के टेंगड़गढ़ी नहर पुलिया के समीप रविवार को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने असलहे के बल पर गैस एजेंसी के कैशियर से 40 हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
एकौना थाना क्षेत्र अंतर्गत बसडीला निवासी राजकुमार शुक्ला की रुद्रपुर में विद्या भारत गैस की एजेंसी है। रविवार को गैस एजेंसी का पिकअप गौरी बाजार क्षेत्र में गैस सिलेंडर लेकर वितरण के लिए आया था। लौटते समय टेंगड़गढ़ी गांव में नहर पुलिया के समीप दो बाइक सवार बदमाशों ने पिकअप को ओवरटेक कर रोक लिया। पहले छोटे गैस सिलेंडर बाद में बड़े गैस सिलेंडर की मांग करने लगे। इसी बीच बदमाशों में से एक ने पिकअप की चाबी निकाल ली। असलहा तानकर गोली मारने की धमकी देते हुए रुपयों से भरा थैला छीन लिया। इस थैले में गैस सिलेंडर की बिक्री के 40 हजार रुपये थे। सूचना पर पहुंची डॉयल-100 टीम ने चालक सरदार खान निवासी इशरपुरा व कैशियर बुद्धन से पूछताछ की। थाना प्रभारी अरुण कुमार मौर्य ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता की हत्या, पति-सास पर केस दर्ज
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के निशनियां पैकौली में शनिवार की रात विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मायके वालों की तहरीर पर रविवार की शाम पुलिस ने पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। सलेमपुर कोतवाली के ग्राम खोरधरखोर गांव निवासी सुमित गौड़ ने बेटी संगीता की शादी निशनियां पैकौली गांव में एक वर्ष पूर्व मकसूदन गौड़ से की थी। पुलिस को दी तहरीर में उनका आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए बेटी पर दबाव बनाते रहते थे। मांग पूरी न करने पर शनिवार की रात उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलने पर वह गांव पहुंचा तो ससुरालवाले फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह यादव ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति मकसूदन व सास सुशीला देवी पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें