जहरीला पदार्थ खाने से युवक की हालत गंभीर
- पुरानी बस्ती थाने के रसूलपुर गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मानिकचंद। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रसूलपुर में शनिवार रात जहरीला पदार्थ खाने से युवक की हालत बिगड़ गई। पुलिस को सूचना देकर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
रसूलपुर निवासी चंद्रप्रकाश चौधरी (40) पुत्र परशुराम ने माता स्थान के पास जहरीला पदार्थ खा लिया था। कुछ समय बाद उसे उल्टियां शुरू हुई तो लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर जुटी भीड़ ने एंबुलेंस सेवा को फोन किया। काफी समय तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो धर्मेंद्र चौधरी, ग्राम प्रधान लालचंद चौधरी ने थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती को सूचना देकर निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। जहर खाने का कोई स्पष्ट कारण का पता नहीं चल सका है।