फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जली रिहायशी झोपड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

आग से जला आशियाना, नकदी-कपड़े राख
रामजानकी मार्ग पर लवरछी बाईपास पर हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। रामजानकी मार्ग स्थित लवरछी बाईपास पर बिजली के तारों की स्पार्किंग से निकली चिंगारी से रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने से झोपड़ी में रखी बाइक, आभूषण, राशन सहित अन्य समान जल गए।
घटना रविवार की रात की है। लवरछी बाईपास निवासी नारायण गुप्ता और दुलारी गुप्ता भोजन कर अपनी झोपड़ी में सोए थे। पास में मौजूद विद्युत पोल पर तारों की स्पार्किंग से निकली चिंगारी झोपड़ी पर गिरने से आग लग गई। लपटों को देख नारायण, दुलारी आदि शोर मचाने लगे। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया। आग में कपड़े, बिस्तर, राशन, सोने-चांदी के आभूषण, बाइक और नकदी सहित लाखों के सामान जल गए हैं। एसडीएम विनीत कुमार सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार राहुल से क्षति के आंकलन की रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इंसेट में-
आग में जल गया बहन की शादी के लिए जुटाया सामान
बरहज। धू-धू कर जल रही रिहायशी झोपड़ी में गैस सिलेंडर होने की जानकारी होने पर आग बुझाने के लिए कोई भी आगे बढ़ने से हिचक रहा था। काफी देर तक लोग सहमे रहे। बाद में किसी तरह हिम्मत जुटाकर लोग आगे बढ़े, लेकिन तब तक सारे सामान जल चुके थे। कृपाशंकर रोजगार की तलाश में दिल्ली चले गए। घर पर उनकी पत्नी दुलारी तीन बच्चों के साथ रहती हैं। आशियाना जलने से सभी खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। सड़क के किनारे भूख से व्याकुल बच्चों को कुछ लोगों ने खाने के लिए दिया, जबकि दुलारी का सामान जल जाने से रो-रोकर बुरा हाल था। 11 जून को दुलारी की छोटी बहन की शादी थी। उसके शादी की व्यवस्था भी बड़ी बहन दुलारी ही कर रही हैं। आग ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें