फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड । उभाव थाना क्षेत्र के रौसड़ा गांव में रविवार की शाम घरेलू किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमलाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घर का दरवाजा बाहर से बंद करने के बाद भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

घरेलू किसी बात को लेकर रविवार की शाम रौसड़ा निवासी रानू शर्मा का पत्नी नीतू शर्मा के साथ विवाद हो गया। इस दौरान पति रानू अपना आपा खो बैठा और पत्नी के ऊपर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घर का दरवाजा बाहर से बंद कर भाग गया। रानू के पिता बाहर नौकरी करते हैं। घटना के समय रानू की मां मऊ अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार मरीज को देखने गई थी। देर शाम घर वापस लौटने पर आंगन में बहू नीतू का शव देख कर सन्न रह गई और रोने लगी। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मौजूद लोगों के अलावा आरोपी युवक की मां से पूछताछ की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को दी गई। मायके के लोग ननिहाल में रह रहे रानू चार वर्षीय पुत्र अंश को लेकर घटनास्थल पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि मृतका पिछले पांच माह से गर्भवती थी। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। क्षेत्राधिकारी रसड़ा केपी सिंह ने बताया कि मृतका के पिता के तहरीर पर आरोपी पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें