फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेतिमपुर में दो दुकानों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
हेतिमपुर में सेंट्रल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र व पम्पिमगसेट की दुकान का टाला तोड़ कर चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के हेतिमपुर में सोमवार की रात चोरों ने ग्राहक सेवा केंद्र और पंपिंग सेट के डीलर शॉप का ताला तोड़कर लाखों का माल उड़ा दिया। दुकान स्वामी की सूचना पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के भैंसहा छितौनापट्टी गांव निवासी अनुराग रंजन यादव की हेतिमपुर कस्बे में सेंट्रल बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। इसी भवन में उनकी पंपिंग सेट का डीलर शॉप भी है। सोमवार की रात आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। मंगलवार की सुबह आसपास के लोगों ने दुकानों का ताला टूटा देखकर अनुराग को सूचना दी। अनुराग के मुताबिक ग्राहक सेवा केंद्र का लॉकर तोड़कर दो लाख रुपये नकद सहित तीन लैपटॉप, दो सिस्टम और पंपिंग सेट की दुकान से आठ मोटर, 20 एलपी सेट, 15 डब्बा मोबिल आदि सामान चोर ले गए हैं। उन्होंने करीब पांच लाख रुपये तक की चोरी का अनुमान जताया है। एसओ विनय सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिली। मौके पर पुलिस कर्मियों को छानबीन के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें