फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान हत्याकांड की सीबीसीआईडी जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लार। मटियरा जगदीश के प्रधान सुनील यादव के हत्या की जांच सीबीसीआईडी ने शुरू कर दी है। एक दिन पूर्व गोरखपुर से पहुंची सीबीसीआईडी की टीम ने सुनील यादव की पत्नी और पिता का अलग-अलग बयान दर्ज किया। घटना स्थल का भी निरीक्षण किया। टीम के पहुंचने के बाद परिवार के लोगों में न्याय की आस जग गई है।
विज्ञापन

प्रधान व सपा नेता सुनील यादव की 13 जनवरी की शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या कर दी थी। प्रधान के पिता रामअधार यादव की तहरीर पर गांव के पूर्व प्रधान भानुप्रकाश उपाध्याय समेत पांच पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना का खुलासा नहीं होने पर तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह को तत्कालीन कप्तान एन. कोलांचि ने लाइन हाजिर कर दिया। इंस्पेक्टर विजय सिंह गौर को घटना की पर्दाफाश की जिम्मेदारी दी। चार मार्च को प्रधान की पत्नी सीमा यादव थानागेट पर जब धरने पर बैठी तो प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह गौर ने डीएम अमित किशोर से बात कर घटना का जल्द खुलासा का आश्वासन दिया। प्रधान के हत्या की पर्दाफाश के लिए मामला सीबीसीआईडी को सौंप दिया गया। टीम ने जांच शुरू कर दी है। टीम ने फिंगर प्रिंट लिया। करीब चार घंटे तक गांववालों व नगर के लोगों से प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी जुटाई। प्रधान की पत्नी सीमा यादव व पिता रामअधार यादव से पूछताछ की। गांववालों का भी टीम ने बयान दर्ज किया। घटनास्थल का खाका तैयार कर इंस्पेक्टर से अहम जानकारी ली। जांच शुरू होने से प्रधान के परिवार वालों में न्याय की उम्मीद जगी है। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह गौर ने बताया कि शुक्रवार को सीबीसीआईडी की टीम आई थी। घटनास्थल और पत्नी का बयान दर्ज कर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें