मझगवां थानाक्षेत्र के गिरवर चौकी के पास राठ-महोबा मार्ग पर एक बाइक सवार युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गई। जिसमें युवक घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने घायल को पनवाड़ी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे महोबा जिला अस्पताल रेफर किया। घायल को महोबा ले जाते उसकी मौत हो गई।
महोबा जिले के पनवाड़ी एसओ अभिमन्यु यादव ने बताया कानपुर देहात के सुल्तानपुरा निवासी विजय यादव (22) पुत्र भगवान दास यादव बाइक से अपनी भाभी निशा को लेकर भाई की ससुराल शनिवार दोपहर जालपुरा पनवाड़ी जा रहा था। तभी मझगवां थाने के गिरवर चौकी के पास मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई।
जिसमें दोनों लोग घायल हो गए। एसओ ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे की जानकारी पर मझगवां पुलिस ने मौके पर पहुंच बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। जबकि शव को महोबा कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।