फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छेड़खानी, उलाहना पर परिवारवालों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से छेड़खानी, उलाहना पर परिवारवालों को पीटा
विज्ञापन


सोमवार की रात का है मामला, पीड़ित ने दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीबाजार। थानाक्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय एक किशोरी से गांव के एक युवक ने छेड़खानी की। उलाहना देना मनबढ़ों ने किशोरी के घर में घुसकर सभी की पिटाई की। मंगलवार को किशोरी के पिता ने चार नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार किशोरी बगल के एक विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ती है। कुछ दिन पूर्व रिश्ते में भाई लगने वाले गांव के एक युवक ने झांसा देकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया। मोबाइल नंबर से किशोरी से अश्लील बातें करने लगा। युवक की हरकतों से परेशान किशोरी ने अपने परिवारवालों से आपबीती बताई तो किशोरी के पिता ने अपने मोबाइल में उसका सिम लगा लिया। परिजनों के अनुसार सोमवार की देर रात युवक ने जब किशोरी के मोबाइल पर फोन कर अश्लील बातें करने लगा तो पिता ने डांटते हुए ऐसा करने से मना किया। मंगलवार की सुबह किशोरी के परिजनों ने युवक को बुलाकर समझाने का प्रयास किया। इससे खार खाए युवक के परिजन ने लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर से लैस होकर उसके घर में घुस गए। किशोरी के माता-पिता और मामले में बीच-बचाव करने आई गांव की महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। यह देख आसपास के लोगों ने यूपी 100 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार के बाद किशोरी के पिता ने युवक सहित चार लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। दूसरे पक्ष ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें