खुखुंदू। एक सप्ताह पूर्व एक महिला मारपीट कर उसके गले को रस्सी से कसकर जान लेने के मामले में सोमवार को पुलिस ने पति, जेठानी समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस यह कार्रवाई महिला के तहरीर देने के बाद की है।
मुजरी बुजुर्ग की सावित्री देवी पत्नी राजेश कुमार यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह पति के साथ बाहर रहती थी। घटना के दो दिन पूर्व वह घर आई। घर आने पर पति राजेश उससे विवाद करने लगे। महिला का आरोप है कि पति का उसके भाभी से संबंध है। इसके चलते पति राजेश, जेठानी मंसा देवी, तेजनरायण उर्फ तेज बहादुर और आशुतोष उर्फ गोलू ने मिलकर 16/17अप्रैल की रात उसे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इंस्पेक्टर मृत्युंजय पाठक ने कहा कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही हैं।