फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को जलाने का आरोपी टार्जन गिरफ्तार

विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
भटनी। दुष्कर्म में नाकाम होने पर महिला को पेट्रोल छिड़ककर जलाने के मामले में आरोपी दिलीप उर्फ टार्जन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर रही कि उसे कहां से पकड़ा गया है और हमले की वजह क्या थी। सीओ दिनेश सिंह यादव के मुताबिक पूछताछ के बाद पूरे मामले से जल्द पर्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन

भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की सुबह खेत की ओर गई विधवा (35) से पड़ोस गांव के युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। नाकाम होने पर अपने साथ बोतल में लाया पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। किसी तरह वहां से भागकर महिला घर पहुंची। गंभीर हाल में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। महिला के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने दिलीप उर्फ टार्जन के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश कर रही थी। सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाने में उससे घंटों पूछताछ होती रही। इसमें पुलिस को घटना के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक टार्जन ने बताया है कि महिला उसे ब्लैकमेल कर रही थी। बार-बार के उत्पीडन से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से कतरा रही है। सीओ दिनेश सिंह यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद ही कुछ जानकारी दी जा सकेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें