फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रिलीव, छह थाने एसएसआई के भरोसे

विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्पेक्टर रिलीव, छह थाने एसएसआई के भरोसे
विज्ञापन


तीन और थाना प्रभारी 25 फरवरी के बाद होंगे रिलीव
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। इंस्पेक्टर के रिलीव होने की वजह से जिले के छह थाने एसएसआई के भरोसे चल रहे हैं। दो और थाना प्रभारी 25 फरवरी के बाद रिलीव कर दिए जाएंगे। इससे वे थाने भी खाली हो जाएंगे। बाहर से आए छह इंस्पेक्टर और पहले से लाइन या किसी सेल में तैनात इंस्पेक्टर को उनकी जगह मौका मिल सकता है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली, बघौचघाट, भटनी, मईल, खुखुंदू और रुद्रपुर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर गैर जनपद के लिए रिलीव कर दिए गए हैं। इसके चलते यह थाने अब एसएसआई के भरोसे चल रहे हैं। खुखुंदू के प्रभारी रहे परमाशंकर यादव तो कुछ दिन पहले ही लंबी छुट्टी लेकर चले गए। तभी से एसआई मनोज कुमार थाने की कमान संभाल रहे हैं। भलुअनी एसओ शिवशंकर चौबे और एकौना थाने के प्रभारी जयप्रकाश सिंह यादव का भी तबादला गैर जनपद हुआ है, लेकिन अभी इनको रिलीव नहीं किया गया है। 25 फरवरी के बाद इनको रिलीव किया जाएगा। इस बाबत एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि समयावधि पूरा होने पर इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर का तबादला गैर जनपद हुआ है। खाली हुए थानों पर जल्द ही इंस्पेक्टर या सब इंस्पेक्टर की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें