फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगी बहनों के अपहरण का एक और मामला आया प्रकाश में

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएचसी पर इलाज कराने पहुंची थी, नहीं लौटी घर
विज्ञापन

- परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के एक गांव से दो सगी बहनों के अपहरण का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि क्षेत्र के ही एक गांव से दो बहनें रहस्यमय तरीके से गायब हो गई हैं। पुलिस ने पीड़िताओं के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के हेतिमपुर चौकीक्षेत्र में सात जनवरी की रात को एक गांव की दो सगी बहनों का अपहरण हो गया था। एक महीने बाद बड़ी बहन किसी तरह अपहर्ताओं की चंगुल से छूटकर वापस घर पहुंची। पुलिस इस मामले में लीपापोती करने में लगी है। तीन दिन बाद छोटी बहन नाटकीय ढंग से थाने पहुंची। अभी इस मामले की छानबीन चल रही रही थी कि दो सगी बहनों के अपहरण का मामला सामने आया है। हेतिमपुर चौकीक्षेत्र के ही एक गांव की दो सगी बहनें 31 जनवरी को पिपरा दौलाकदम सीएचसी पर इलाज कराने पहुंची। देर शाम तक दोनों बहनों के वापस नहीं आने पर परिवार के लोग परेशान हो गए। युवतियों की मां अपने पति को फोनकर इस बात की जानकारी दी। घर आए पिता ने काफी खोजबीन की, मगर कहीं पता नहीं चलने पर थाने पर जाकर तहरीर दिया। बताया कि तीन फोन नंबरों पर उसे शक है। अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लगातार दूसरी घटना प्रकाश में आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही उन्हें ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें