फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
Accident
विज्ञापन

विज्ञापन
सलेमपुर। मुजुरी चौराहे के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। यह खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
कोतवाली के डुमवलिया गांव निवासी 36 वर्षीय सीताराम भटनी में सैलून में काम करता था। बुधवार की रात करीब आठ बजे वह दुकान से साइकिल लेकर घर आ रहा था। अभी वह मुजुरी चौराहे के समीप पहुंचा था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पहुंचे घर वालों ने उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान आधी रात को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, बगही निवासी आजाद अंसारी ने बुधवार की शाम किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। जब इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो उसे सीएचसी भागलपुर पहुंचाया। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय भेज दिया। इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें