फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में जल गई अटैची फैक्ट्री

विज्ञापन
पुरवा चौराहा स्थित औद्योगिक क्षेत्र की अटैची फैक्ट्री में लगी भीषण आग से उठती लपटें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। शहर से सटे पुरवा इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार को अटैची की बंद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर के फायर सर्विस की 11 गाड़ियां आग बुझाने में लगी रही। देर शाम तक पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। डीएम और एसपी खुद आग बुझने तक मौके पर डटे रहे। फैक्ट्री मालिक ने आग की चपेट में आने से मशीनें, तैयार अटैची और स्क्रैप सहित करीब सात करोड़ रुपये के नुकसान का दावा किया है।
विज्ञापन

मोहन रोड निवासी मनीष रूंगटा की पुरवा इंडस्ट्रियल एरिया में अटैची बनाने की फैक्ट्री है। छह महीने पहले बिजली बकाया होने के कारण कनेक्शन काट दिया गया, तब से फैक्ट्री बंद है। परिसर का इस्तेमाल उसका बाजार में स्थित दूसरी फैक्ट्री में तैयार माल व स्क्रैप रखने में किया जा रहा है। मनीष रूंगटा ने बताया कि रोज की तरह गुरुवार की सुबह वह यहां आए और हिसाब करने के बाद सीसी रोड स्थित कार्यालय चले गए। दोपहर पौने 12 बजे फैक्ट्री के पिछले हिस्से यानी पुरवां विद्युत उपकेंद्र की तरफ से आग लगने की सूचना मिली। तत्काल फायर सर्विस को सूचना दी। आग लगने की जानकारी होने पर डीएम अमित किशोर और एसपी एन. कोलांचि भी मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। बैतालपुर ऑयल डिपो से पहुंचे फायर सेफ्टी अधिकारियों ने फायर सर्विस अधिकारियों संग मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद भी देर शाम तक इसमें से धुंआ उठता रहा। मौके पर गोरखपुर से दो, कुशीनगर से तीन और जिले की छह फायर सर्विस की गाड़ी पहुंची थी।

फैक्ट्री के अंदर नौ मशीन, एक डाई मशीन, 75 हजार से अधिक तैयार अटैची, स्क्रैप और अन्य सामान रखा था। सात करोड़ से अधिक का सामान जला है। - मनीष रूंगटा, फैक्ट्री मालिक।
विज्ञापन


आग लगने में फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है। क्षति का आंकलन और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। -एन. कोलांचि, एसपी।

मौके पर रही एंबुलेंस
डीएम के निर्देश पर सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। आपात स्थिति के लिए तीन एंबुलेंस मौके पर बुलाई गई थी। पल-पल की निगरानी डीएम करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें