फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीबाजार में ट्रक चालक से 1.25 लाख रुपये की लूट

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
देवरिया। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के भिसवां पांडेय में चार पहिया सवार बदमाशों ने ट्रक चालक से 1.25 लाख रुपये लूट कर भाग गए। पीड़ित ने गौरीबाजार पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के गौरी बुजुर्ग गांव निवासी अख्तर ट्रक चालक है। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे वह हाटा से ट्रक लेकर गौरीबाजार आ रहा था। किसी को रुपये देने के लिए उसने कुशीनगर निवासी ट्रक मालिक से 1.25 लाख रुपये उधार लिया था। अख्तर का कहना है कि अभी वह गौरीबाजार के भिसवां पांडेय गांव के पास पहुंचा था कि चार पहिया सवार बदमाशों ने गाड़ी ओवरटेक कर रोक लिया। मारपीट कर सारी रकम लूटकर भाग गए। गौरीबाजार के इंस्पेक्टर परमाशंकर यादव का कहना है कि ओवरटेक को लेकर ट्रक चालक और चार पहिया सवार लोगों के बीच विवाद हुआ है। लूट जैसा कोई मामला नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें