फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर रामाश्रय भेजा गया लखनऊ जेल

विज्ञापन
jail shimla
विज्ञापन
देवरिया। मऊ जिले का रहने वाला शातिर बदमाश रामाश्रय यादव को जिला कारागार लखनऊ शिफ्ट किया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच बदमाश को बुधवार को ले जाया गया। रामाश्रय चार माह पूर्व वाराणसी जेल से देवरिया आया था।
विज्ञापन

जरायम की दुनिया से गहरा नाता रखने वाले रामाश्रय यादव को पहली बार देवरिया पुलिस ने कार्बाइन के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में वह काफी दिनों तक जेल में रहा। देवरिया से बलिया जेल इसे भेज दिया गया। जेल से पेशी पर जाते समय पुलिस को चकमा देकर बदमाश भाग गया था। पुलिस ने छह माह पूर्व उसे वाराणसी में गिरफ्तार किया था। वाराणसी जेल से पांच माह पूर्व वह देवरिया आया था। इसके बाद बेल्थरा रोड के एक व्यापारी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था। भागलपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश यादव पर जानलेवा हमला भी बदमाश किया था। इसमें राजेश की चालक की मौत हो गई थी। पूर्वांचल के कई जिलों में आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है। इस बाबत जेल दिलीप पांडेय ने बताया कि बदमाश को लखनऊ जेल भेज दिया गया ।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें