फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घराती करते रहे इंतजार बारात नहीं आई

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतापपुर। बनकटा थाना के ग्राम मिश्रौली के गुनी टोले में गुरुवार की रात लेनदेन को लेकर बारात नहीं आई। इससे घराती पक्ष का लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। बेटी के पिता ने शुक्रवार को थाने जाकर दूल्हे के पिता सहित उसके पूरे परिवार पर दहेज उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

मिश्रौली के गुनी टोला निवासी चंद्रमा यादव बेटी की शादी ग्राम साहबगंज बेरवां थाना कोतवाली गोपालगंज (बिहार) निवासी हीरालाल यादव के बेटे वरुण यादव के साथ छह माह पहले तय की थी। उन्होंने तहरीर में लिखा है कि 19 नवंबर-2017 को तिलक में तय सारा सामान और नकद धनराशि दे दी थी। बारात आने के दिन 23 नवंबर-2017 को वर पक्ष के लोगों ने देर शाम को खबर दी कि टीवी, फ्रिज, कूलर वाशिंग मशीन आदि सामान एक घंटे में नहीं पहुंचा तो बारात नहीं आएगी। यह सुनकर वधू पक्ष के होश उड़ गए। देर रात तक बारात नहीं पहुंची। दरवाजे पर बारात की तैयारी से लेकर भोजन आदि का लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। दूसरे दिन चंद्रमा यादव ने बनकटा थाने जाकर घटना की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें