घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना पुलिस ने बिना अनुमति दीवारों पर पोस्टर चस्पां करने पर तीन मामले दर्ज किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल प्रकाश शर्मा जब यातायात निरीक्षण के लिए घुमारवीं बस स्टैंड पर थे तो दीवार पर बिना अनुमति के डिफेंस अकादमी के पोस्टर चस्पां पाए। उधर, घुमारवीं थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है कि जब एसआई घुमारवीं बस अड्डे के पास ट्रैफिक ड्यूटी पर थे तो दीवार पर बिना अनुमति के टेट कमीशन, टीजीटी पीजीटी के पोस्टर लगे पाए। वहीं हेड कांस्टेबल राकेश कुमार ने बिना अनुमति के पोस्टर बिना अनुमति के लगाए जाने की प्राथमिकी दर्ज की है। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने कहा कि बिना अनुमति पोस्टर चस्पां करने पर तीन मामले दर्ज किए गए हैं जिनकी छानबीन की जा रही है।