बरहज के दियारा क्षेत्र में कच्ची शराब और लहन नष्ट करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बरहज। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दियारा क्षेत्र में आबकारी टीम और पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान करीब 20 हजार क्विंटल लहन, 100 ड्रम और चार भट्ठियां नष्ट की गई। कार्रवाई से धंधेबाजों में हड़कंप रहा। उधर, नगर से 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को भी पकड़ा गया।
गुरुवार को डीएम अमित किशोर के निर्देश पर आबकारी इंस्पेक्टर अवधेश और थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह के नेतृत्व में टीम ने पीपा पुल के रास्ते परसियां-विशुनपुर देवार में कच्ची शराब के ठिकानों पर छापेमारी की। करीब पांच घंटे तक चली कार्रवाई में करीब 20 हजार क्विंटल लहन, 100 ड्रम और भट्ठियां तोड़ा। पौ फटते ही भारी तादाद में पुलिस देख धंधेबाज पगडंडियों के रास्ते भाग निकले। दूसरी ओर नगर के गौरा स्थित बंजारी देवी स्थान के पास से पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ कटइलवा निवासी धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया।