फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हियुवा के नगर संयोजक और अध्यक्ष समेत 50 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हियुवा के नगर संयोजक और अध्यक्ष समेत 50 पर केस
विज्ञापन


दुकान और घर में घुसकर मारपीट करने के 10 माह पुराने मामले में हुई कार्रवाई
एसपी के निर्देश पर रामपुर कारखाना थाने में दर्ज हुआ केस
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारखाना। हिंदू युवा वाहिनी के नगर संयोजक और नगर अध्यक्ष समेत 50 लोगों के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ है। इसमें 10 आरोपी नामजद व 40 अज्ञात हैं। घटना 10 माह पुरानी है। एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को रामपुर कारखाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

नगर पंचायत के सुनार टोली वार्ड निवासी पुरुषोत्तम नारायण मिश्र की गुदरी बाजार में दुकान है। उनका आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते हिंदू युवा वाहिनी के नगर संयोजक सतीश वर्मा, नगर अध्यक्ष राजू यादव, दिनेश वर्मा, मनीष वर्मा, बांके वर्मा, लालबाबू समेत दर्जनों लोगों ने एक दिसंबर 2017 को उनकी दुकान पर हमला कर दिया। पथराव किया और अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने दबाव के चलते उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया, उल्टे उसके खिलाफ ही कार्रवाई कर दी। अगले ही दिन दो दिसंबर को पुन: घर पर पहुंच कर ईंट-पत्थर चलाने लगे। कई आरोपियों ने घर में घुसकर भी पिटाई की। आसपास के लोगों के बीचबचाव करने और 100 नंबर पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इस मामले में भी पुलिस में कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित मुकदमा दर्ज कराने के लिए 10 महीने तक थाने का चक्कर लगाता रहा। थक हारकर पुरुषोत्तम नारायण ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। घटना से जुड़ा वीडियो भी दिखाया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने शुक्रवार को पुरुषोत्तम नारायण की तहरीर पर 10 नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, बलवा और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ अजय कुमार ओझा ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें