फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिस्तर से उठाकर मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। सोते समय बिस्तर से उठा ले जाकर एक मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर मासूम को मेडिकल के लिए भेज दिया। साथ ही मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पांच वर्षीय मासूम गुरुवार देर शाम खाना खाने के बाद घर के बाहरी बरामदे में सो रही थी। परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर थे। रात्रि लगभग नौ बजे नेवादा कला निवासी कमलेश इसी बीच वहां पहुंचा। आसपास सन्नाटा देख उसने मासूम को उठा लिया और घर के पीछे एक गड्ढे में लेकर चला गया। वहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। मासूम की आंख खुल गई और उसने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर परिवार के सदस्यों के साथ ही इर्दगिर्द के ग्रामीण आवाज की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी भागने लगा। कुछ ग्रामीणों ने भाग रहे आरोपी का पीछा किया, लेकिन वह अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में सफल रहा। रात में ही घरवाले मासूम बालिका को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी कमलेश के विरुद्ध दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज करने के साथ ही उस पर पाक्सो एक्ट की भी कार्रवाई की गई है। मामले में छानबीन करने के साथ ही पीड़ित मासूम को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें