फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम तक पहुंचा देवरिया में पुलिस की बर्बरता का मामला

विज्ञापन
कलराज मिश्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया। जीआईसी में शुक्रवार को मतगणना के दौरान पुलिस की ओर से लाठीचार्ज कर भाजपा कार्यकर्ता और पत्रकारों से की गई बर्बरता का मामला सीएम तक पहुंच गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद कलराज मिश्र ने सीएम से वार्ता कर पूरी जानकारी दी। उन्होंने सीएम से अपने स्तर से मामला देखने की बात कही।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज में नगर पालिका परिषद देवरिया, नगर पंचायत रामपुर कारखाना, बरियारपुर और गौरीबाजार की मतगणना चल रही थी। दोपहर 12.30 बजे कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं से पानी और खाने का सामान अंदर लाने को लेकर विवाद हो गया। सीओ सिटी संदीप सिंह और सदर कोतवाल राय साहब यादव ने मामले को सुलझाने की बजाए मारने के लिए ललकारा। इस पर पुलिसवालों ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को भी पीट दिया। पत्रकार सीपी पांडेय समेत कई पत्रकारों को भी चोट लगी है। तमाम लोगों के मोबाइल टूट गए। पुलिस ने भाजपा नेता को किसी अपराधी की तरह बर्बरता से पीटा। मामले की जानकारी होने पर संसदीय क्षेत्र के एक कार्यक्रम में भाग लेने आए सांसद कलराज मिश्र ने सीएम योगी आदित्यनाथ को फोन कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां पुलिसवालों ने ज्यादती की है। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही पत्रकारों को भी पीटा गया है। घटना के दौरान बनाया गया वीडियो भी सीएम को भेजा गया है। बताया जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में कार्रवाई की बात कही है। यदि सीएम ने वीडियो देखकर सही कार्रवाई की तो यहां से कई आला अधिकारी भी नप सकते हैं। वैसे कलराज मिश्र के संसदीय कार्यालय पर चर्चा है कि एक से दो दिन में यहां के कई अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें