फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र परिसर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र परिसर में लगी आग, अफरा-तफरी
विज्ञापन

फोटो-
शहर के नाथनगर उपकेंद्र का मामला, अग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई आग
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शहर के नाथनगर विद्युत उपकेंद्र परिसर में बुधवार की दोपहर में आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। बड़ी अनहोनी की आशंका में लोग सहम गए। संयोग था कि आग परिसर के पिछले हिस्से में उगे झाड़-झंखाड़ तक ही रह गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन वाहन ने आग पर काबू पाया। बिजली निगम के कर्मियों ने उपकेंद्र से आपूर्ति बंद कर दी थी। बता दें कि पूर्व में भी इस परिसर में स्थित ट्रांसफार्मर वर्कशॉप में भी आग लगी थी। इसमें लाखों का नुकसान हुआ था।
नाथनगर विद्युत उपकेंद्र से भटवलिया, कचहरी, न्यू कॉलोनी, रुद्रपुर रोड सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति होती है। बुधवार की दोपहर में परिसर के पिछले हिस्से से अचानक आग की लपटें उठनी शुरू हो गई। इसे देख कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। पूर्व जैसी घटना की पुनरावृत्ति की आशंका में सहमे कर्मचारियों ने तत्काल सूचना अग्निशमन विभाग को दी। कुछ ही देर में अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि किसी तरह चिंगारी निकलकर झाड़-झंखाड़ व कूड़े के ढेर में पहुंच गई थी, जिससे आग लग गई। संयोग था कि समय रहते इस पर अंकुश पा लिया गया, वरना बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौन घंटे बंद रहे कई फीडर
विद्युत उपकेंद्र परिसर में आग के कारण इससे जुड़े नाथनगर, न्यू कॉलोनी, कचहरी, अस्पताल फीडर को करीब पौन घंटे तक बंद रखा गया। पूरी तरह आग बुझने और स्थिति सामान्य होने पर दोबारा आपूर्ति बहाल हुई। जेई रोशन ने बताया कि अज्ञात कारणों से आग लगी थी, जिसे समय रहते बुझा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें