फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला कसकर हुई थी हत्या, पति पर केस

विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रामलक्षन। पति ने विवाहेत्तर संबंध में रोड़ा बन रही पत्नी की रस्सी से गला कस कर हत्या की थी। अपनी करतूत पर पर्दा डालने को उसने शव को खेत में फेंक दिया था। हत्यारोपी युवक को पांच साल के बेटे का भी ख्याल नहीं रहा। शक के आधार पर पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। फिलहाल पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

छितही गांव के छोटका टोला के रहने वाले महेश पासवान की शादी बड़हलगंज थाने के फरसाड़ गांव निवासी रामसूरत की बेटी अनुराधा से आठ साल पहले हुई थी। महेश बंगलुरू में पेंटिंगका काम करता था। इधर कुछ दिन से घर पर है। लड़की के मायके वालों के अनुसार उसका किसी महिला से संबंध चल रहा था। अनुराधा के विरोध करने पर अक्सर लड़ाई होती थी। रविवार की शाम दोनों में विवाद हुआ था। आरोप है कि रात तीन बजे उसने रस्सी से अनुराधा का गला कस कर हत्या कर दी। मामले को छिपाने के लिए शव को घर के बगल में खेत में फेंक दिया। सुबह कुछ लोगों ने खेत में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच की तो उसके गले पर रस्सी का निशान दिखा। पति को हिरासत में लेकर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को अनुराधा के चचेरे भाई चंद्रभूषण की तहरीर पर महेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जेल भेज दिया। मां की मौत के बाद पांच साल के बेटे कमलेश का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल गिरिजेश तिवारी ने बताया कि महेश को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें