फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया के मजदूर की लखनऊ में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया के मजदूर की लखनऊ में मौत
विज्ञापन


उन्नाव में ठेके पर काम करता था संजय
भलुअनी के पैकौली गांव का रहने वाला था
अमर उजाला ब्यूरो
पैकौली। भलुअनी इलाके के पैकौली गांव निवासी एक मजदूर की लखनऊ में हादसे में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग लखनऊ रवाना हो गए। मजदूर बिजली निगम में ठेके पर काम करता था।
विज्ञापन

भलुअनी थानाक्षेत्र के पैकौली गांव निवासी संजय पासवान 22 पुत्र हरिशंकर पासवान उन्नाव में बिजली निगम में ठेकेदारी में काम करता था। मंगलवार की रात दो बजे वह अपने पांच साथियों संग हाइड्रा क्रेन से लखनऊ आ रहा था। अभी वे लोग लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे के पास पहुंचा था कि पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे संजय और एक अन्य की मौत हो गई। बुधवार की सुबह परिवारवालों को संजय के मौत की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। संजय दो भाइयों में छोटा था। घर की माली हालत ठीक नहीं होने की वजह से उन्नाव में मजदूरी करता था। संजय की मौत से गांव के लोग गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें