फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे गार्ड पर दुष्कर्म का केस दर्ज

विज्ञापन
Rape - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
भटनी। शादी का झांसा देकर चार साल तक शारीरिक संबंध बनाने के मामले में सोमवार को पुलिस ने रेलवे गार्ड आशुतोष गुप्ता पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

रेलवे गार्ड के खिलाफ भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने 9 जनवरी को एसपी से शिकायत की थी। उसने देवघाट गांव निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर चार साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। एसपी के आदेश के बाद भी युवती को थाने का चक्कर काटने पर मजबूर होना पड़ा। इससे परेशान होकर युवती एक महिला संगठन के पास पहुंची और थाने में धरने पर बैठ गई। इसके बाद थाने में पंचायत हुई और रेलकर्मी युवती से शादी को राजी हो गया, लेकिन शादी के दिन उसने युवती की पूर्व में कहीं और शादी होने की बात कहकर पेंच फंसा दिया।
विज्ञापन

रविवार रात पीड़िता ने न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या की धमकी दे दी। इसके बाद सोमवार को पुलिस ने रेलकर्मी पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। आरोपी आशुतोष गुप्ता रेलवे में गार्ड के पद पर छपरा में तैनात है। 8 फरवरी को उसकी शादी कहीं और तय होने पर युवती फरियाद लेकर एसपी के पास पहुंची। एसओ जेपी यादव ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी रेलकर्मी पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें