फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बगीचे में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन

बरहज। मदनपुर थाना क्षेत्र के तलौरा गांव के बुधवार को एक अधेड़ का शव संदिग्ध हाल में पेड़ से लटकता मिला। मौके पर परिजनों ने शव को नीचे उतारकर दाह-संस्कार कर दिया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

तलौरा गांव निवासी रामा यादव (55) ट्रक चालक थे। उनके दो पुत्र अनिरुद्ध और रामईश्वर हैं। बताते हैं कि मंगलवार की शाम रामा भोजन कर दरवाजे पर सोने चले गए। सुबह उनका शव गांव के दक्षिण ससरांव के समीप बगीचे में पेड़ से लटकता मिला। रामा की मौत को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर मदनपुर विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें