फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल अस्पताल में बंदी पर हुआ हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शराब के मामले में जेल में निरुद्ध एक बंदी पर अन्य बंदियों ने हमला कर दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रात में ही घायल बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जेल प्रशासन के अनुसार मारपीट की घटना जेल अस्पताल में हुई है।
विज्ञापन


थाना किशनी क्षेत्र के गांव नगला शीतल निवासी अरविंद कुमार को बीते शुक्रवार को अवैध शराब के मामले में पुलिस द्वारा जिला कारागार भेजा गया था। मंगलवार की रात करीब 12 बजे कुछ बंदियों से हुए विवाद के बाद उस पर हमला कर दिया गया। इस बीच बंदियों ने ड्रिप स्टैंड से अरविंद पर कई बार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रात में ही उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। बंदी ने बताया कि उसके साथ तीन चार लोगों ने मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें