फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में युवक का शव मिला,हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन

पहचान पत्र से शव की हुई शिनाख्त, पुलिस जांच में जुटी
भटनी। रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में शनिवार दोपहर एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान पत्र से शव की शिनाख्त की। लोगों ने युवक की हत्या कर शव झाड़ी में फेंकने की आशंका जाहिर किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को फोन पर दिया है।
विज्ञापन

116 नंबर रेलवे गेट से पश्चिम ट्रैक के किनारे झाड़ियों में कुछ लोगों ने एक युवक का शव देखा। लोगों ने इसकी सूचना रेलकर्मियों को दी। स्टेशन मास्टर से मेमो मिलने पर पहुंची जीआरपी ने लोकल पुलिस का मामला बता उन्हें जानकारी दी। कुछ देर में एसओ भटनी भी मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे। जीआरपी और लोकल पुलिस के सिपाहियों ने शव की तलाशी ली। युवक की जेब से आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड मिला, जिसके आधार पर शव की पहचान विनोद कुमार पुत्र ज्ञान सिंह(31) निवासी मकान नंबर 663 सुभाष नगर, ग्वाला कालोनी बरेली के रूप में हुई। पुलिस के प्रयास के बाद मृतक के पिता से फोन पर संपर्क किया गया। शव के सिर और माथे पर गहरी चोट है। एसओ मनोज राय ने बताया कि रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिला है। परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। परिजनों से बातचीत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें