फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर दो दुकानों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

-------------

ताला तोड़कर दो दुकानों से लाखों की चोरी
शिकायत मिलने पर पुलिस छानबीन कर रही है
भटनी। क्षेत्र के दो दुकानों का ताला तोड़कर 15 हजार नगदी समेत लाखों रुपये का समान चोरी हुआ है। मौके से पुलिस को एक लोहे का रॉड मिला है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पिपरा दीक्षित गांव निवासी बृजनंदन उर्फ भीम यादव जिगिनी चौराहे पर मोबाइल की दुकान चलाते है। गुरुवार शाम दुकान बंद कर घर चले गये। शुक्रवार सुबह चौराहे पर पहुंचे लोगों ने उनके दुकान का ताला टूटा देखा। लोगों ने इसकी जानकारी भीम को दी। सूचना पर पहुंचे दुकानदार ने जब शटर उठाया तो उसका होश उड़ गया। दुकानदार ने बताया कि नगद 10 हजार रुपये समेत एक लैपटॉप, 12 मोबाइल, रिचार्ज कूपन सहित लाखों का समान गायब है। इसके अलावा उसी चौराहे पर जिगिनी गांव निवासी सनातन कुशवाहा किराना की दुकान चलाते है। बीती रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर नगदी पांच हजार रुपये चुरा लिया। दुकानदारों की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस को मौके से एक लोहे का रॉड मिला है। पीड़ित दोनो दुकानदारों नें थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। लोगों ने बताया कि पिछले वर्ष भी इसी समय चोरों ने इस क्षेत्र में कई वारदात को अंजाम दिया लेकिन पुलिस की नाकामी से उनके हौसले बुलंद है। एसओ विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें